खेकड़ा (बागपत)। नगर के जंगल में विद्युत तारों में स्पार्किंग से आग लगने पर दो किसानों की दस बीघा गन्ने की फसल जल गई।
मोहल्ला रामपुर निवासी किसान राममेहर एवं बिजेंद्र ने बड़ागांव मार्ग स्थित खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन में आए दिन स्पार्किंग के साथ तार टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होता रहता है। बुधवार दोपहर दो बजे विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने पर गन्ने की फसल मेें आग लग गई। इस पर आस्रपास के किसान एवं राहगीर दौड़ पड़े और एक घंटे अथक प्रयास कर आग पर काबू किया लेकिन तब तक राममेहर की चार बीघा, किसान बिजेंद्र की छह बीघा गन्ने फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने अधिकारियों से जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाने एवं गन्ने की जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।