फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी मारकर पिता-पुत्र को किया लहूलुहान, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरनपुर। घर के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में ग्राम बिलहरी निवासी रामकिशोर और उसके पुत्र हरीश को गांव के दरबारी लाल ने रविवार सुबह छह बजे सिर में कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

गांव बिलहरी निवासी रामकिशोर और दरबारी लाल का मकान पास-पास है। दरबारी लाल ने सुबह घर के सामने साफ सफाई की और पड़ोसी रामकिशोर के दरवाजे पर कूड़ा जमा कर दिया। इसका पता लगने पर रामकिशोर ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच सुबह छह बजे ही गाली गलौज होने लगी। इसके बाद आरोपी दरबारी लाल अपने परिवार के लोगों संग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर रामकिशोर के घर में घुसा और मारपीट शुरू कर दी। दरबारी लाल के साथ आए लोगों ने रामकिशोर और उसके बेटे हरीश के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। दोनों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल रामकिशोर के दूसरे पुत्र सुधीर से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी दरबारी लाल, उसकी पत्नी गीतादेवी बेटा विनीत और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें