फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा और जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2017 11:45 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मजदूर के घर में घुसकर तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, जिसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मुहल्ला बेनी चौधरी निवासी वसी अहमद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 17 अक्तूबर को उसके बच्चों का मुहल्ले के नफीस के बच्चों से मामूली विवाद हो गया था। इसी की रंजिश में देर रात आरोपी ने अपने साथियों संग घर पर हमला बोल सामान में तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने बांका व लाठी डंडे से मारपीट कर पीड़ित व भाई निजामुद्दीन को घायल कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नौ आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी नफीस, तसलीम और नदीम को उसी दिन धरपकड़ कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुकदमे के पांच अन्य आरोपी फईम, मकसूद, महबूब, मुन्ना, समीर को ग्राम चंदोई स्थित रिश्तेदार के मकान से गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें