बीसलपुर। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय रुरिया गांव निवासी अरविंद पुत्र वेगराज की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।
बीसलपुर के गांव रुरिया गांव निवासी अरविंद सोमवार रात घर पर थे। अचानक बारिश शुरू हो गयी। जिसके बाद वह छत पर पन्नी डालने गया। इस बीच अरविंद के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर बीसलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गांव के काफी लोग भी जमा हो गए। अरविंद के मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बीसलपुर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।