खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी बसपा नेता बबलू कौशिक ने मंगलवार की सुबह खेकड़ा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह करीब छह बजे वह गांव में बसी पाबला मार्ग पर अपने पड़ोस के ही तीन लोगों के साथ टहलने गया । इसी दौरान गांव के ही करीब चार युवक मुंह ढापे पहले से ही घात लगाए गन्ने के खेत में बैठे थे। उन्होंने तमंचे के बल पर उन्हें रोका और लाठी डंडों से हमला बोल घायल कर दिया और फायर भी झोका। उसने गन्ने के खेत में घुसकर जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में कार्य कर रहे किसान भी पहुंचे। तभी एक हमलावर के मुंह से नकाब हटने के चलते उसने हमलावरों की पहचान कर ली। पीड़ित ने थाना प्रभारी से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।