फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालापार बस्ती में परचून की दुकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नाला पार बस्ती में परचून की दुकान में सोमवार की रात्रि में आग लग गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
नगर की नाला पार बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार की क्षेत्र में ही परचून की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर आ गया। रात्रि में करीब दो बजे दुकान में आग लग गई। वहां से गुजर रहे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने रात्रि में दो बजे दुकान में आग लगी देखकर दुकानदार के घर जाकर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार एवं पड़ोस के लोग दौड़ पडे़ और मौके पर पहुंच दुकान में लगी आग को बुझाने में जुट गए और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानदार अब्दुल सत्तार का दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें