फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत।
गहलुईया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान लालता प्रसाद पुत्र प्यारेलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान के पिछले हिस्से में स्थित कटहल के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। परिवार वालों ने मानसिक मंदित होने की जानकारी देते हुए आत्महत्या करने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर बरखेड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गहलुईया निवासी लालता प्रसाद खेती करते थे। बुधवार देर रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य लोग भी सो गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह चार बजे छोटे बेटा अनिल खेत पर जाने के लिए निकला। इस बीच पिता लालता प्रसाद का शव घर के पिछले हिस्से में कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। फंदा गमछे का बना हुआ था। चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने लालता प्रसाद के काफी समय से मानसिक मंदित होने और आत्महत्या करने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें