खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने सोमवार को नगर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने नगर के बाजार में अधिकांश दुकानों पर चाइनीज मांझे की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को किसी भी दुकान में चाइनीज मांझा नहीं मिला। पुलिस ने पतंग मांझा बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर कहा यदि किसी ने भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।