खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी एहसान की पच्चीय वर्षीय पत्नी गुलसाना सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे चारपाई पर सोई हुई थी। सोते समय उसे सपने में बंदर दिखाई दिया। जब वह जागी तो चारपाई पर ही उसकी चोटी कटी पड़ी मिली। महिला के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और तुरंत ही महिला बेहोश हो गई। महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। महिला की चोटी कटने से परिजनों एवं ग्रामीणों में दहशत है।