फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरामऊ उतरी पुलिस पर धमकाने का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के पिपरा मुजफ्ता गांव निवासी गुरमेज सिंह पुत्र केवल सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने बलरामपुर चीनी मिल के केंद्र पर चौकीदारी करने वाले एक व्यक्ति द्वारा की जा रही गन्ने की घटतौली पकड़ी थी। इस पर चौकीदार निलंबित चल रहा है। इसके बाद से चौकीदार उनसे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि चौकीदार ने अब सेहरामऊ उत्तरी पुलिस से सांठगांठ कर ली है। उसकी सिफारिश करते हुए अब थाना पुलिस उनको सुलह का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि सात मार्च को थाना प्रभारी के बुलावे पर वह थाने गए तो, वहां पर भी उनको धमकाया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें