फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉ की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश रस्तोगी उर्फ मेरठिया को कोतवाली पुलिस ने आयकर कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आर्म्स एक्ट की एक और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह लॉ की छात्रा है। आवास विकास कॉलोनी निवासी आकाश मेरठिया उससे छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर झगड़ा करता है। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आया और धमकी दी। परिवार वालों से मारपीट भी की गई। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी आकाश मेरठिया शातिर अपराधी है। उसकी आवास विकास कॉलोनी में आयकर कार्यालय के पास से गिरफ्तारी की गई है। तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें