पीलीभीत। प्रधान डाकघर में तैनात पोस्टमैन 40 वर्षीय जकीउद्दीन सोमवार सुबह बरेली-हरिद्वार हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी में भर्ती कराने के बाद घायल पोस्टमैन की हालत गंभीर देख उनको बरेली रेफर कर दिया गया है।
बरेली जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया निवासी जकीउद्दीन बीते कई सालों से पीलीभीत प्रधान डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनाते हैं। रोजना की तरह सोमवार सुबह भी वह बाइक से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बरेली-हरिद्वार के लक्ष्मीपुर पुलिया के पास एक बेकाबू टेंपों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में पोस्टमैन का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।