फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी लूट करने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

थाना पुलिस विद्युत निगम के कैशियर से चार लाख रुपये की नगदी लूटने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी। इससे विद्युत निगम कर्मियों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में विद्युत निगम द्वारा लगाए शिविर में की वसूली के चार लाख रुपये मंगलवार की शाम करीब चार बजे लेकर पाबी बिजलीघर लौट रहे कैशियर जितेंद्र सिंह से ग्राम घिटोरा पाबी मार्ग पर तीन बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाश उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर भाग गए। पुलिस ने घायल कैशियर जितेंद्र सिंह का खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया। घायल कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांचा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम बुधवार को भी कैशियर से चार लाख रुपये का कैश लूटकर ले जाने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। इससे विद्युत निगम के स्टाफ में पुलिस के प्रति गुस्सा पनप रहा है। उन्होंने बताया कि निगम कर्मी बिजली बिल के बकायादारों से वसूली करने के लिए आए दिन गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्र में कैप लगाते हैं। यदि कर्मियों के साथ लूटपाट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई कर गिरफ्तारी नहीं की तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें