फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने काट ली हाथ की नस
विज्ञापन

क्रासर...
घरेलू कलह में किया आत्महत्या का प्रयास
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया इलाज, जुटाई जानकारी
कार्रवाई से इनकार करने पर परिजनों के हवाले की गई युवती
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। परिवार वालों की डांट फटकार से क्षुब्ध रामनगर कॉलोनी निवासी एक युवती ने सोमवार सुबह ब्लेड से अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया। घटना को लेकर कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रामनगर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती का किसी बात को लेकर कई दिन घरेलू विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसकी सोमवार सुबह पिता से कहासुनी हो गई। पिता के डांटने पर युवती ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम मौके पर पहुुंचे और जिला अस्पताल में युवती का इलाज कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नही की गई है। परिजनों को सख्त चेतावनी देकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें