हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
रविवार सुबह गांव मवी में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने पीड़ित रहीस की तहरीर पर अय्यूब, रिजवान, गफ्फार, गुलजार, आबिद, फरमान व कामिल निवासी मवी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि आरोपी रिजवान और गफ्फार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए गए।