खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइन पार बस्ती निवासी सलीम और मुन्ताज में रंजिश चल रही है। शनिवार की सुबह सलीम और मुन्ताज पक्षों में मार्ग पर जाते समय कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लात - घूंसे और लाठी- डंडे चले। इसमें एक पक्ष का सलीम और दूसरे पक्ष का मुन्ताज घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक दूूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।