फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप में सवार दो सिपाही घायल

विज्ञापन
ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर होने पर बरेली किया गया रेफर
विज्ञापन


बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर गांव जसोली के पास रविवार को देर रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप में सवार दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल फिर गंभीर दशा होने पर बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि कोतवाली के दो सिपाही अवधेश कुमार और अनुज कुमार रविवार को देर रात लगभग 10 बजे पीलीभीत रोड पर गश्त कर कोतवाली वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव जसोली के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से जीप में सवार दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर खेतों में होता हुआ भाग गया। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी दूर तक चालक को ढूंढा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घायल सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर दोनों को पहले जिला अस्पताल फिर बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि हलका दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में ट्रक के नंबर का उल्लेख किया गया है और चालक को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें