खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को सुबह करीब दस बजे नगर निवासी रमेश खाली प्लाट में दीवार का निर्माण कराने लगा तो पड़ोसी अनिल ने विरोध किया। आरोप प्रत्यारोप के चलते दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई । इसमें एक पक्ष का रमेश, उसका पुत्र अंकित और दूसरे पक्ष का अनिल समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।