फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेड़ी नदी के पास मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। जिले में बड़े पैमाने पर हो रही गोकशी को रोकना नवागत एसपी मनोज कुमार सोनकर को किसी चुनौती से कम नहीं है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने मातहतों को गोकशी को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन इसका असर अभी फिलहाल नहीं दिख रहा है। एक दिन पूर्व पूरनपुर में गोहत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अब बरखेड़ा में अमेड़ी नदी के पुल के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों से मिली सूचना पर इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर भोपतपुर गांव के पास अमेड़ी नदी से सटे मैदान में सोमवार दोपहर तीन कट्टों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। नदी के पास पहुंचे गांव के लोगों ने अवशेष देखे तो शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामला गोकशी का होने पर कुछ ही देर में बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों कट्टों को कब्जे में लेकर चेक किया गया तो उसमें तीन पशुओं के अवशेष मिले। पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका परीक्षण कराने के बाद अवशेष दफन करा दिए गए। जानकारी अधिकारियों को भी दी गई। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने उनको जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्द खुलासा कर गोकशी करने वाले जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें