फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गुलशेर के दो रिश्तेदार हिरासत में, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक ही परिवार के पांच लोगों की दूध में जहर देकर हत्या करने के मामले में जेल जा चुके मुख्य आरोपी गुलशेर के दो रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। घटना में उनकी संलिप्तता भी सामने आई है। बाकी रकम और जेवर बरामदगी करने के लिए टीमें दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद के बेनीपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी वेगराज (60), उसकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (38), पुत्रवधू ममता (35) और विवाहित बेटी गायत्री देवी की आठ दिन पहले दूध में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर नेमचंद के दोस्त खंजनपुर भोजीपुरा (बरेली) निवासी गुलशेर को जेल भेज दिया था। उसके पास लूटे गए 3.85 लाख रुपये बरामद हुए थे। उसने वारदात में अपने साथी के तौर पर संजीव और इकरार का नाम बताया था। मगर पुलिस की छानबीन में अभी तक उनकी कुछ खास संलिप्तता उजागर नहीं हो सकी है। गुलशेर के दो रिश्तेदारों के नाम सामने आए थे। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो एक ने घटना में साथ वेगराज के घर आने और दूसरे की भूमिका सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों को घर तक पहुंचाने की बताई है। हत्या को आसानी से अंजाम देने के लिए तंत्र विद्या को लेकर बताई गई कहानी भी फिलहाल ये भी बता रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कुछ और करीबियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
अफसर कर रहे पूछताछ, टीमें बरेली में डाले हैं डेरा
परिजनों की ओर से खुलासे पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अफसर हर कदम फूंक-फूूंक कर रख रहे हैं। कोई ऐसी चूक न हो जाए, जो फजीहत की वजह बने, इसके लिए खुद कमान संभाली है। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र ने हिरासत में लिए गए रिश्तेदारों से खुद भी घंटों पूछताछ की। इसमें काफी कुछ निकलकर आया है। उधर, बरामदगी के प्रयास और छापामारी के लिए टीमें बरेली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवक हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ करने के बाद काफी सुराग मिले हैं, जिन पर काम कराया जा रहा है। बरामदगी करने के लिए टीम लगाई है। वहीं कुछ सवालों का जवाब जानने के लिए पूछताछ जारी है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें