फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह पेटी देसी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी धर्मेँंद्र सिंह सोमवार की सुबह पुलिस के साथ जब वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। उन्होंने कार को रोकने का इशारा किया तो कार लेकर चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और कार को चालक समेत थाने में ले आए। थाने में तलाशी में कार से बारह पेटी देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम गौरव निवासी बाघू बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें