फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाने के तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में पड़ोस के ही चार युवकों ने एक महिला की घर में सोते समय अश्लील वीडियो बनाई ली। पीड़ित महिला प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी है। आरोपियों ने वीडियो को उसके मोबाइल पर भी डाल दिया और उसे ब्लैक मेल करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलती देखकर उन्होंने पीड़ित को वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। मंगलवार को शाम के समय पति के ड्यूटी से लौटने पर उसने पति को घटना की जानकारी दी। पति ने बुधवार की सुबह रटौल पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मामला प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर तीन आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वीडियो बनाने वाला मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें