बड़ौत (बागपत)। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की, इस दौरान एक गोली युवक के कंधे को चीरती हुई बाहर निकल गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। घायल नीरज पुत्र राजेंद्र पुट्ठी गांव का रहने वाला हैँ, वह मंगलवार की रात्रि में अपने साथी वरदान और मुकुल के साथ बाइक से अमीनगर सराय रोड से आ रहा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। बाइक न रोकने पर उन्होंने तमंचे से फायरिंग की। एक गोली नीरज के कंधे में लगी और बाहर निकल गई। वह घायलावस्था में कोतवाली पहुंचा और दो को नामजद कर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया ।