खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार की रात्रि में बड़ागांव के जंगल में खेतों मे कार्य कर रहे किसानों ने सक्रिय विद्युत तार चोर गिरोह के ग्राम रटौल निवासी तीन सदस्यों को रंगे हाथों नलकूपों में चोरी करते पकड़ा और खेकड़ा थाने में पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने तार चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर पूर्व में किसानों के चलकूपों से चोरी किए एक स्टार्टर, एक हथौड़ा, दो छेनी, दो सोलर प्लेट, लाइटें और विद्युत लाइन से चोरी किया 540 मीटर विद्युत तार भी बरामद किया है। पकडे़ चोरों से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को तीनों चोरों का चालान किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।