फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में लगी आग, सात लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

अमरिया के बांसखेड़ा गांव में हुआ हादसा, मचा हड़कंप
06 पीबीटीपी 23
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/ पीलीभीत। बांसखेड़ा गांव में किराना की दुकान में शनिवार सुबह तड़के लगी आग से डेढ़ लाख की नकदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसी से सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान नवी अहमद ने बताया कि उनकी मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका भाई शफीक अहमद दुकान बंद कर घर आ गया। खाना खाने के बाद परिवार वाले सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद उमर ने दुकान की खिड़की से निकलती आग की लपटों को देखा तो दंग रह गए। इसकी सूचना व्यापारी को दी गई। जिसके बाद परिवार वाले मकान के बाहर आए। शोर मचा कर आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। लोग एकजुट होकर आग को काबू किया। पूर्व प्रधान नवी अहमद ने बताया कि हादसे में दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये, अनाज समेत सात लाख कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं लग सकी है। हादसे की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें