खेकड़ा (बागपत)
शनिवार को शाम के समय खेकड़ा थाने में चुनाव पर्यवेक्षक ओमपाल सिंह मलिक ने खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही नीलम धामा एवं संगीता धामा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया । इसमें कहा चुनावी नुक्कड़ सभा करने की अनुमति लेने पर जितने लोगों के एकत्र होने की बात कही। शनिवार को दोनों प्रत्याशियों की सभाओं में उससे कही अधिक भीड़ एकत्र हो गई। जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा जिन प्रत्याशियों ने भी चुनावी नुक्कड़ सभाएं करने की जो अनुमति ले रखी थी। वह सभी अधिक भीड़ जुटने के कारण निरस्त कर दी, क्योंकि अधिक भीड़ में कोई भी शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। अब प्रत्याशी डोर टू डोर जन संपर्क करने के साथ ही गाड़ी में लाउड स्पीकर लगाकर अपना प्रचार कर सकेगा।