फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी के साथ किया रेप, रिपोर्ट दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) । थाना खेकड़ा में नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति अपनी सोलह वर्षीय पुत्री के साथ पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा तेरह अगस्त की रात्रि में वह परिजनों के साथ मकान में सो रहा था। तभी तमंचे से लैस एक युवक उसके मकान में घुसा और उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर पास के ही एक मकान में ले गया। वहां उसने तमंचे के बल पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। दहशत में उसकी पुत्री रेप की घटना से परेशान हो गयी और मकान की छत से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैरों में चोटें भी आईं। उसकी पुत्री ने घटना के बारे में उनसे बताया। अब युवक के परिजन उन्हें लगातार समझौता करने का दबाव डाल धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें