फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले से टकराई कार, उत्तराखंड के बीएसए समेत चार घायल

विज्ञापन
घायल बीएसए हीरालाल गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फरदिया चौराहे के पास कार सड़क किनारे लगे ठेले से टकरा गई। हादसे में कार सवार नैनीताल उत्तराखंड के बीएसए समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हीरालाल गौतम नैनीताल उत्तराखंड में बीएसए पद पर कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर को वह पत्नी रता कमलेश के साथ कार से बीसलपुर से नैनीताल जा रहे थे। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फरदिया चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर गन्ना जूस के ठेले से टकरा गई। हादसे में बीएसए, उनकी पत्नी और जूस का ठेला लगाने वाले फरदिया गांव निवासी मान सिंह और धर्मेंद्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के जिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें