फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना क्षेत्र के गांव गतौली में शनिवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल जींद के शव गृह में रखवाया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह पांच बजे गांव गतौली के बस अड्डे पर किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना राहगीरों द्वारा गतौली चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पुलिस द्वारा मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जींद पहुंचाया। थाना प्रभारी रामतीर्थ का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान को लेकर 72 घंटे के लिए जींद नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शव की शिनाख्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। इससे यह पता चल सके कि यह व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें