फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद/ पीलीभीत। पोस्टमार्टम के दौरान भी पंसोली गौटिया गांव निवासी बबली की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इससे विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंसोली गौटिया गांव निवासी बबली उर्फ तारा देवी उर्फ रूपवती की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह तीन माह की गर्भवती थी। इसकी सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे पिता सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के संतोषपुरा गांव निवासी निरंजन लाल ने दहेज के लिए बबली की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि बबली का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, जिससे विसरा प्रिजर्व किया गया है। मायके वालों ने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र दिया था। कानूनी कार्रवाई के लिए अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें