बीसलपुर। बिना मंडी शुल्क अदा किए लकड़ी ले जा रहे व्यापारी पर मंडी प्रशासन ने पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। मंडी कार्यालय अधीक्षक शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि शाजहांपुर के कस्बा बंडा निवासी नन्हे मियां मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर शुक्रवार रात 50 क्विंटल लकड़ी मेटाडोर में लादकर बीसलपुर होते हुए फरीदपुर ले जा रहे थे।