फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान मे आग लगने से हजारो रूपये कीमत का परचून का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी शक्ति यादव शिव मंदिर के समीप परचून की दुकान करता है। रविवार की रात्रि में करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में किसी समय शरारती तत्वों ने उसकी परचून की दुकान में आग लगा दी। सुबह करीब सात बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान मे रखा आटा, चीनी, रिफाइंड, वाशिंग पाउंडर, शैंपू समेत करीब पचास हजार रुपये कीमत का सामान जला मिला। दुकान में बिजली नहीं है। इसके चलते उसने कहा कि किन्ही अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान में आग लगाई। पीड़ित ने पुलिस से दुकान में आग लगाने वालों का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें