पीलीभीत। थाना बरखेड़ा पर तैनात दरोगा का रविवार दोपहर सोशल साइट्स पर एक वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो एक मिनट 29 सेकेंड का है। इसमें दरोगा कुछ रुपये लेकर अपनी जेब में रख रहा है। रुपये देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वायरल करने के दौरान बताया जा रहा है कि क्षेत्र के पिपरा गांव में झोपड़ी हटाने के लिए एक ग्रामीण से दस हजार रुपये की वसूली दरोगा ने की है। उधर दरोगा ने खुद पर लगाए आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। इसकी अब तक कोई शिकायत न होने के कारण अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।