खेकड़ा (बागपत)
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी एक विवाहिता ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा एक अज्ञात युवक आए दिन पिछले कुछ दिनों से उसे फोन कर अश्लील बातें करता है। इससे वह परेशान है। विवाहिता ने थाना पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर देकर मनचले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने महिला को जल्द ही मनचले के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।