खेकड़ा (बागपत)।
मारपीट की दो घटनाओं में एक किन्नर और एक महिला समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया।
रविवार की सुबह खेकड़ा थाने पर किन्नर मुस्तकीम उर्फ मीनाक्षी पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में वह चालक दिलदार निवासी ग्राम बुढेडा की गाड़ी किराये पर हमेशा ले जाते थे, लेकिन इस बार वह किसी अन्य की गाड़ी किराये पर ले गए। दूसरे व्यक्ति की गाड़ी ले जाने पर दिलदार ने गाली गलौच कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा खेकड़ा की नालापार बस्ती में एक महिला के साथ दो युवकों ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने किन्नर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी दिलदार एवं महिला के साथ अभद्रता करने वाले खेकड़ा निवासी अनवर शाकिर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।