बागपत। सूरजपुर महनवा गांव में उधार दिए रुपये मांगने पहुंचे दिल्ली के व्यापारी के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। धमकी दी यदि दोबारा यहां पर आए तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
दिल्ली के जनकपुरी निवासी नितिन अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उनकी फर्म में साड़ी का थोक और फुटकर का कार्य होता है। सूरजपुर महनवा गांव का एक व्यक्ति अपनी दुकान के लिए साड़ी लेने के लिए उनके पास आता है। आरोपी ने उनसे उधार लेना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनसे 1.98 लाख रुपये उधार ले लिए । बाद में उसने उनके पास आना बंद कर दिया। तगादा करने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिए। रविवार सुबह अपने रुपये लेने के लिए आरोपी के घर पहुंचा, तो घर में उसके पिता मिले। जानकारी करने पर आरोपी के पिता ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। धमकी दी यदि दोबारा रुपये मांगने आए तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने कोतवाली से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।