फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारी को पीटा, पांच हमलावरों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में घुसकर व्यापारी को डंडों से पीटा गया। बीच बचाव कराने पहुंचे पिता को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पूरे मामले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के नीचे ही गुप्ता मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। जिसपर उनका पुत्र अभिषेक गुप्ता बैठता है। आरोप है कि शनिवार को पुत्र अभिषेक दुकान पर मौजूद था। इस दौरान अचानक कस्बे के ही रामदेव शर्मा, इंद्र देव शर्मा, जयदेव शर्मा, मोहित शर्मा और रोहन शर्मा दुकान में घुस आए।
आरोप है कि गाली गलौज के बाद डंडों से मारपीट करने लगे। चीख-पुकार होने पर पति हरिओम गुप्ता मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे आसपास के लोगों के साथ भी गालीगलौज की गई। उक्त लोग पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। शनिवार को हुुआ घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त पांचों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें