फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवाबगंज के ग्रामीण का ऐमी गांव में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद। नवाबगंज के अटंगा गांव निवासी छदम्मी लाल (45) का शव जहानाबाद क्षेत्र के ऐमी गांव में एक महिला के घर लटका मिला। युुवक के परिवार वाले शव फंदे से उतारकर अपने गांव ले गए। ऐमी गांव पहुंची पुलिस ने युवक के परिजन से शव मंगवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव ऐमी निवासी महिला ने बताया कि उसके घर छदम्मी लाल का कई सालों से आना जाना था। छदम्मीलाल का पुत्र रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। चार दिन पहले छदम्मीलाल का अपने बेटे से झगड़ा हो गया। जिसके बाद छदम्मी महिला के घर आकर रहने लगा। मंगलवार शाम खाना खाने के बाद छदम्मीलाल महिला के पुत्र के साथ बरामदे में सो गया। जबकि वह अन्य बच्चों के साथ अंदर लेट गई। रात में किसी समय छदम्मीलाल ने छत पर निर्माणाधीन कमरे के बाहर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
महिला का कहना है कि सुबह करीब छह बजे जब वह छत पर गई, तो घटना की जानकारी हुई। महिला ने घटना की सूचना छदम्मीलाल के परिवार वालों को दी। परिवार वाले घर आए और शव फंदे से उतारकर अपने गांव ले गए। किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ऐमी गांव पहुंची। पुलिस ने छदम्मी के घरवालों से बातचीत कर शव ऐमी गांव मंगवाया यहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष चंद ने बताया कि किसी पक्ष का कोई आरोप नहीं है। फिर भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें