फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गजरौला में मजदूर के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव सुहास में मजदूर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। गृहस्वामी परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने बाहर गया था। सुबह घर आने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सुहास निवासी गिरधारी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ईंट भट्ठे पर काम करने बाहर गया हुआ था। जब वह मंगलवार को सुबह घर पहुंचा, तो चौंक गया। मकान का ताला तोड़कर चोर बक्से में रखे तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। जिनमें बिछुए, चांदी की चिमटी, मंगलसूत्र, खडुआ, कंधनी, पीतल की कढ़ाई आदि शामिल रहे। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सिर्फ मामले की जांच की बात कहकर मामला टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें