फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चाय विक्रेता को पीटते हुए बोला सिपाही, पांच हजार देने के बाद ही खुलेगी दुकान

विज्ञापन
जांच के दौरान दुकानदार से पूछताछ करते सीओ सदर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पांच हजार रुपये महीना नहीं देने पर सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने चाय की दुकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। मामले की वीडियो बना ली गई। पीड़ित दुकानदार ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी नरेंद्र मिश्रा ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसकी चाय नाश्ते की गांव चंदोई के पास दुकान है। परिवार के पालन पोषण का एक मात्र दुकान ही जरिया है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कोतवाली में तैनात एक सिपाही कार से दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सिपाही ने उससे दुकान खोलने के बदले हर माह पांच हजार रुपये देने की मांग की। उसने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर सिपाही आग-बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
दुकानदार ने जब फोन करने के लिए मोबाइल निकाला, तो वह भी तोड़ दिया। बाद में दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सिपाही ने जाते समय फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। किसी राहगीर ने घटना की वीडियो बना ली।
विज्ञापन

अगस्त 2022 में भी यही सिपाही ऐसी ही घटना कर चुका है। तत्कालीन एसपी से शिकायत की गई थी, मगर सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौजूदा एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। सीओ सदर प्रतीक दहिया ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
शिकायती पत्र में कोतवाली के एक सिपाही पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच सीओ सदर से कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें