फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेमिका को तोहफा देने गए प्रेमी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। प्रेमिका को नए साल का तोहफा देना एक युवक को खासा महंगा पड़ गया। प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग से उनके परिवार वाले बेखबर थे। इस प्रेम कहानी से उस समय पर्दा उठ गया, जब रविवार रात प्रेमी अपनी प्रेमिका को नए साल का तोहफा देने उसके घर में घुस गया। इसी दौरान युवक को प्रेमिका के परिवार वालों ने दबोच लिया। फिर क्या उसकी लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। बाद में बिलसंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रातभर युवक को थाने में पुलिस ने बैठाया और सुबह शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवती के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ तहरीर नही दी, इसीलिए युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें