फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसटीएफ हरियाणा ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा एसएसबी का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी में तैनात एक जवान को हरियाणा की एसटीएफ तस्करी के आरोप में पकड़कर ले गई। बताया जा रहा है कि जवान के साथी को एसटीएफ ने कुछ दिन पहले पकड़ा था। पूछताछ में उसने इस जवान का नाम बताया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी एसटीएफ सुमित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा के रोहतक में उनकी टीम ने एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) का एक जवान और आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के दो जवानों को गिरफ्तार किया था। तीनों के पास से 470 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आईआरबी के जवानों को एसटीएफ ने जेल भेज दिया था। जबकि एसएसबी के जवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
रिमांड पर लिए गए एसएसबी जवान देवेंद्र ने पूछताछ में पीलीभीत की एसएसबी की 49 वीं वाहिनी में तैनात एक जवान का नाम भी लिया। बताया की तस्करी में वह भी शामिल है। इसके बाद एसटीएफ हरियाणा की टीम ने शनिवार रात को यहां छापा मारकर जवान को हिरासत में ले लिया और हरियाणा लौट गई।
विज्ञापन

000
पिछले दिनों रोहतक में मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर एसएसबी जवान सहित तीन लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में पीलीभीत में तैनात एसएसबी के एक जवान का नाम सामने आया। टीम ने उसे भी पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, एसपी एसटीएफ, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें