फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेशन के बाहर बरेली के युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल पर रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार रात शराब पीकर कुछ लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवकों ने बरेली के युवक की पिटाई भी कर दी। काफी देर तक युवक हंगामा करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी कृष्णा ने सुनगढ़ी पुलिस को बताया कि एक जनवरी को पीलीभीत में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात को वह ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के बाहर एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान राजाबाग कॉलोनी निवासी बलराज और बल्लभनगर कॉलोनी निवासी हेमंत शराब के नशे में धुत होकर वहां आ गए और बेवजह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। आसपास के दुकानदार देख रहे थे लेकिन युवकों के डर के कारण कोई कुछ नहीं बोला। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर जा चुके थे। सुनगढ़ी इंस्पेेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें