फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-पत्नी ने दबाया गला: महिला बोली- अगर नहीं रोकती तो लड़के को मार डालता पति, इस बात पर अक्सर करता था ज्यादती

Sun, 01 Jan 2023 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने बताया कि तेजराम विरोध के बावजूद जमीन बेचकर शराब पी गया, साथ ही वह आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
तेजराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में गजरौला के गांव मड़ासेमनगर उर्फ पंडरी निवासी तेजराम (45) की उसकी दिव्यांग पत्नी रामकुमारी ने नाबालिग पुत्र की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव शुक्रवार रात को घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने बताया कि तेजराम विरोध के बावजूद जमीन बेचकर शराब पी गया, साथ ही वह आए दिन मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उसने शराब के नशे में यही किया था।

विज्ञापन


तेजराम अपनी 19 में से 15 बीघा बेचकर शराब पी चुका था। शुक्रवार को तेजराम मीट लेकर आया और शराब पीने के बाद उसे पकाने लगा। रामकुमारी ने पुलिस को बताया कि वह दूसरी जगह खाना बना रही थी, तभी वहां आकर तेजराम उसे गालियां देने लगा और बची हुई जमीन भी बेचने की बात कहने लगा। इसके बाद पत्नी को पीटने लगा तो बचाव करने पर बेटे का गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद तीनों में गुत्थमगुत्था होने लगी। बकौल रामकुमारी खुद को बचाने के लिए पुत्र के साथ मिलकर उसने पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद शुक्रवार आधी रात में मां-बेटे ने तेजराम का शव घर के बाहर डाल दिया। सुबह लोगों ने घर के बाहर तेजराम का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि रात में तेजराम का पत्नी और बच्चों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पूरनपुर में रहने वाली तेजराम की बेटी सावित्री की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

तेजराम शराब के नशे में पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उसने मारपीट की। विरोध में पत्नी और बेटे ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सतीश शुक्ला, सीओ सिटी

अगर नहीं बचाती तो बेटे को गला दबाकर मार डालता पति
गांव मूड़ासेमनगर उर्फ पंडरी में पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई दिव्यांग रामकुमारी ने पुलिस को बताया कि अगर वह पति को नहीं मारती तो पति उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर देता। शराब के नशे में चूर रहने वाले तेजराम को परिवार की कोई चिंता नहीं थी। जमीन बेचकर शराब पीने और मीट खाने का शौकीन था। वह घर पर मीट बनाता था जबकि बेटा और पत्नी मीट नहीं खाते थे। वह शाकाहारी थे लिहाजा घर में दूसरी जगह खाना बनाते थे।
 

मीट नहीं बनाने पर अक्सर करता था पिटाई
जानकारी के अनुसार, रमादेवी मीट नहीं बनाती थी इस कारण भी तेजराम उसे परेशान करता था। मीट न बनाने को लेकर अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी और बच्चे भी उसके खौफ से परेशान थे। एक साल पहले उसका पुत्र गंभीर रूप से बीमार हो गया था। तेजराम उसके इलाज के लिए गंभीर नही हुआ। लापरवाही में बड़े बेटे की मौत हो गई। तेजराम ने शराब का अपना शौक पूरा करने के लिए लगभग सारी जमीन बेच दी। बीवी व बच्चों के बारे में उसने कुछ नहीं सोचा। इसको लेकर भी घर में झगड़ा होता था। रमादेवी की एक हाथ की अंगुलियां नहीं है लेकिन तेजराम को कभी उस पर तरस नहीं आया।
विज्ञापन

गला दबाया, भागी तो दीवार की तरफ धकेला
रमा देवी ने बताया कि शुक्रवार को तेजराम ने बेटे का गला पकड़कर तेजी से दबा दिया। यह देखकर वह भागी और छुड़ाने लगी तब उसे धक्का देकर दीवार की तरफ धकेल दिया। इसके बाद वह बेटे को बचाने के लिए फिर झपटी। इसी दौरान दोनों को गुस्सा आ गया। आवेश में आकर तेजराम का गला दबा दिया। तब उन्हें यह पता नहीं था कि तेजराम की मौत हो सकती है।
रमादेवी का कहना है कि अगर वह बेटे को नहीं बचाती तो तेजराम बेटे को गला दबाकर मार डालता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें