फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। गांव डंडिया में शनिवार शाम गैस सिलिंडर लीक होने से खाना बनाते समय आग लग गई। खाना बना रही युवती और तीन अन्य लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांन डांडिया निवासी लाल बहादुर न बताया कि शनिवार शाम उनकी पुत्री राजेश्वरी देवी (18) खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। राजेश्वरी भी झुलस गई। राजेश्वरी देवी के बचाने और आग बुझाने को कोशिश में पिता लाल बहादुर, मां भगवान देवी और भाई संजय भी झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। एसओ रोहित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें