फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन दिन से लापता वृद्ध का गांव के बाहर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव रूपपुर कमालू निवासी लालता प्रसाद (55) का शव रविवार को सुबह दस बजे गांव के बाहर नाला किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। तीन दिन पहले शुक्रवार शाम को वृद्ध अचानक लापता हुआ था। शव मिलने के बाद परिवार वाले बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर कमालू निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका तहेरा भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। भाई के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे है। भाई लंबे समय से बीमार था। शुक्रवार की शाम परिवार वालों को बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया, काफी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारी के अलावा आसपास के गांवों में उसकी खोज की गई। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को गांव से पूरब में नाला किनारे एक शव लोगों ने पड़ा देखा। जब ग्रामीण पास गए, तो लालता प्रसाद के रूप में शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी की। परिवार वाले बीमारी से मौत का कारण बता रहे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें