फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहायक अभियंता ने सौंपे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क निर्माण में गोलमाल पर फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नोटिस जारी होने के बाद सहायक अभियंता ने पुलिस को अभिलेख दिए। पुलिस अब बरेली के अधिशासी अभियंता की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

नगर के धनाराघाट रोड से गांव भगवंतापुर होते हुए गांव टांडा छत्रपति तक 4.27 करोड़ रुपये की लागत से करीब सात किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कराया गया। 11 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग बनाई गई सड़क को हाथ से उखाड़ते नजर आ रहे थे। मामले ने तब तूल पकड़ गया। जब सांसद वरुण गांधी ने सड़क को लेकर ट्वीट किया और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से कार्रवाई को कहा। शासन तक मामला पहुंचा तो बरेली से आए एसई और प्रभारी एक्सईन आरईएस मोहम्मद फुरकान ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में अनियमितता मिलने पर दो जेई को निलंबित कर दिया गया, साथ ही एई के निलंबन की सिफारिश की गई। साथ ही सड़क बनाने वाली फर्म वीके कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर वरुणा कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 16 नवंबर को स्टेट क्वालिटी मॉनिटर अनिल कुमार अग्रवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जंाच की। फर्म पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सहायक अभियंता से फर्म के अनुबंध, भुगतान की प्रक्रिया आदि के अभिलेख तलब किए। अभिलेख कई दिन तक न मिलने पर सहायक अभियंता को नोटिस जारी किया गया। दर्ज रिपोर्ट के विवेचक इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता ने कुछ अभिलेख दिए है। उन्होंने बताया कि बरेली से अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में आई टीम ने सड़क की जांच की थी। अब उनसे जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें