गजरौला (पीलीभीत)। दवा लेने आयुष केंद्र गई कक्षा पांच की छात्रा के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कमरा बंद कर अश्लील हरकतें की। घर आकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिद्धार्थ मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री कक्षा पांच में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को छात्रा दवा लेने के लिए आयुष केंद्र पर गई थी। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिद्धार्थ मौर्य दवा देने के बहाने उसे कमरे में ले गया। यहां छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा किसी तरह वहां से भागकर घर आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले छात्रा को लेकर आयुष केंद्र पहुंचे तो ओरापी वहां से भाग गया। किशोरी की मां शिकायत करने के लिए अस्पताल पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। तब तक वहां से डॉक्टर भी जा चुके थे। परिजन गजरौला थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सिद्धार्थ मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। सिद्धार्थ शहर के मोहल्ला डालचंद का रहने वाला है।