फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर जाने पर अड़ गई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी और उसके परिजन की पिटाई के मामले में कोतवाली में प्रेमिका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। बोली-कोतवाली से प्रेमी के ही घर जाएगी। आधी रात को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। शादी की सहमति बनने पर पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का समीप के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने बुधवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में युवक को फोन कर घर बुलाया था। इस दौरान घर पहुंचे युवती के चाचा ने दोनों को पकड़ लिया था। परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन की भी पिटाई की गई। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका और दोनों के परिजन को कोतवाली ले आई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। युवती कोतवाली में प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। इस पर दोनों पक्षों में कोतवाली में आधी रात तक पंचायत हुई। दोनों पक्ष शादी को सहमत हो गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस पर हिरासत में लिए गए दोनों पक्षों के लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें