फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। सीएचसी में डॉक्टर से मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरखेड़ा में तैनात डॉ. निर्मल तरफदार ने पुलिस को बताया था कि 19 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान गांव नवादा महेश निवासी महेंद्र पाल अपनी पत्नी को प्रसव के लिए लेकर आया था। उसके साथ गांव का ही ओमप्रकाश भी आया था। शराब के नशे में ओमप्रकाश ने जबरदस्ती प्रसव कक्ष में घुसने का प्रयास किया। कक्ष में घुसने से मना किया तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। रात करीब नौ बजे जब वह ड्यूटी समाप्त कर घर जाने को निकले, तो अस्पताल गेट पर मारपीट की गई। पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें